2026 की बड़ी पैन इंडिया फिल्म Peddi की रिलीज डेट बदल सकती है। जान्हवी कपूर और राम चरण की यह पहली जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएगी।
फिल्म अप्रैल 2026 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स इसे जून तक पोस्टपोन कर सकते हैं।
बुची बाबू सना के निर्देशन में बन रही फिल्म में ये दोनों पहली बार साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।
Peddi के लिए लगभग 350 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है और फैंस बड़ी कमाई की उम्मीद कर रहे हैं।
मेकर्स 2 मार्च को होली से पहले फिल्म का दूसरा गाना रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं।
RRR और Game Changer जैसी फिल्मों के बाद राम चरण पेड्डी से बॉक्स ऑफिस पर वापसी करने की कोशिश करेंगे।
जान्हवी की पिछली फिल्म तुलसी कुमारी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी, अब Peddi में फैंस को नया अंदाज देखने को मिलेगा।