रणवीर सिंह की धुरंधर 2 और यश की टॉक्सिक 19 मार्च को एक साथ रिलीज हो रही हैं। जानिए पिछली साउथ-बॉलीवुड टक्कर में किसने मारी थी बाजी।
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 और यश की टॉक्सिक 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं। दोनों के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है।
दो साल पहले शाहरुख की डंकी और प्रभास की सालार के बीच क्लैश हुआ था। हिंदी बेल्ट में दर्शक किसे पसंद करेंगे, यह चर्चा का मुद्दा बनी।
डंकी ने हिंदी बेल्ट से 227 करोड़ रुपये कमाए, जबकि सालार ने 152.65 करोड़ रुपये। शाहरुख की फैन फॉलोइंग के चलते ज्यादा कलेक्शन हुआ।
दुनियाभर में डंकी ने 454 करोड़ रुपये कमाए, जबकि सालार का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 617.75 करोड़ रुपये रहा।
पहले पार्ट की तरह, धुरंधर 2 सिर्फ हिंदी में नहीं बल्कि साउथ की भाषाओं में भी रिलीज होगी, जिससे इसकी पहुंच बढ़ेगी।
अब देखने वाली बात यह है कि 19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर कौन सी फिल्म ज्यादा कमाई करेगी और दर्शकों का क्रेज किसे मिलेगा।