रणवीर सिंह की धुरंधर 2 और यश की टॉक्सिक 19 मार्च को क्लैश करेंगी। अमेरिका में दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। जानिए किस फिल्म ने शुरुआत में बढ़त बनाई और फैंस की प्रतिक्रिया क्या है।
अमेरिका में धुरंधर 2 ने 33.7 हजार डॉलर की एडवांस टिकट सेल्स की। 209 शो और 151 जगहों से 1.9 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं।
रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन इस फिल्म में नजर आएंगे। यह फिल्म 2025 में आई धुरंधर का दूसरा पार्ट है।
यश की टॉक्सिक ने अमेरिका में 3.6 हजार डॉलर की सेल्स की। 81 लोकेशन्स पर 122 शो और 189 टिकट बिक चुके हैं।
यश के अलावा फिल्म में कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मणि वसंत और नयनतारा नजर आएंगे। फिल्म में यश डबल रोल में होंगे।
धुरंधर 2 ने 159 परसेंट ग्रोथ देखी जबकि टॉक्सिक को 9 परसेंट की बढ़त मिली। फैंस दोनों फिल्मों के लिए उत्साहित हैं।
दोनों फिल्में 19 मार्च को रिलीज होंगी। धुरंधर 2 और टॉक्सिक के बीच क्लैश का इंतजार फैंस के लिए रोमांचक बना हुआ है।