अक्षय Vs अजय: 16 साल बाद गोलमाल में फिर होगी भिड़ंत

अक्षय कुमार और अजय देवगन की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस क्लैश हमेशा चर्चा में रहता है। अब गोलमाल 5 में अक्षय विलेन बनकर आए हैं।

गोलमाल 5 का धमाका

रोहित शेट्टी की गोलमाल 5 में अक्षय कुमार विलेन के रूप में नजर आएंगे। अजय देवगन और बाकी स्टार कास्ट भी शामिल हैं।

अक्षय का विलेन अवतार

बाल्ड लुक, ब्लैक आउटफिट और चश्मों में अक्षय का अंदाज फैन्स को बहुत पसंद आ रहा है।

16 साल पुरानी टक्कर

2010 में अजय की गोलमाल 3 और अक्षय की एक्शन रीप्ले एक ही समय में रिलीज हुई थीं।

बॉक्स ऑफिस पर रिजल्ट

गोलमाल 3 ने लगभग 167 करोड़ रुपये कमाए जबकि एक्शन रीप्ले सिर्फ 48 करोड़ में सिमट गई थी।

दोनों की फिल्मों का क्लैश

अक्षय और अजय की फिल्मों का टकराव कई बार देखने को मिला है, लेकिन उनके रिश्ते हमेशा मजबूत रहे हैं।

फैंस के लिए रोमांच

गोलमाल 5 की कहानी और स्टार कास्ट के साथ अक्षय और अजय की भिड़ंत देखने लायक होगी।

Next Story