रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया। ओपनिंग वीकेंड में करोड़ों की कमाई और कई रिकॉर्ड्स के साथ यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी हिटों की लिस्ट में शामिल हो गई।
धुरंधर 2 ने रिलीज के पहले तीन दिनों में ही दुनिया भर में 515 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर इतिहास रच दिया।
भारत में शुक्रवार से रविवार तक 370 करोड़ की कमाई कर यह किसी भी बॉलीवुड फिल्म का सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड बन गया।
विदेशी बॉक्स ऑफिस पर 4 दिन में 190 करोड़ कमाकर धुरंधर 2 ने बॉलीवुड की सबसे बड़ी शुरुआत का रिकॉर्ड बनाया।
फिल्म ने केवल रविवार को ही 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर सबसे तेज़ भारतीय फिल्म बनने का नया रिकॉर्ड दर्ज किया।
धुरंधर 2 ने घरेलू बाज़ार में दंगल और बाहुबली 1 को पीछे छोड़ते हुए नया मुकाम हासिल किया।
दुनिया भर में रजनीकांत की 2.0 और गदर 2 को पीछे छोड़कर यह फिल्म 691 करोड़ की कमाई के साथ भारतीय सिनेमा की बड़ी हिटों की लिस्ट में शामिल है।