परमाणु हमला डरावना हो सकता है, लेकिन सही जानकारी और तुरंत लिए गए कदम आपकी और परिवार की जान बचा सकते हैं। जानें रेडिएशन फॉलआउट से खुद को सुरक्षित रखने के आसान तरीके।
धमाके के बाद फैलने वाला रेडिएशन कण हवा, पानी और जमीन को प्रभावित करते हैं। यही फॉलआउट सबसे ज्यादा खतरनाक होता है।
बचाव के तीन मुख्य नियम हैं: दूरी बनाएं, मजबूत दीवारों के पीछे रहें और समय तक सुरक्षित जगह पर रुके रहें।
बेसमेंट या इमारत के बीच वाले हिस्से में रहें। मोटी दीवारें और कम खिड़कियां रेडिएशन से बचाने में मदद करती हैं।
जमीन पर लेट जाएं और सिर ढक लें। मजबूत चीज के पीछे छिपें और मुंह-नाक को कपड़े से ढकें।
कपड़े बदलें और अलग रखें। नहाने का मौका मिले तो साबुन और पानी से शरीर और बाल अच्छी तरह साफ करें।
रेडियो, टीवी या मोबाइल से अपडेट लें और बिना अनुमति बाहर न निकलें। सुरक्षित रहने के लिए निर्देशों का पालन जरूरी है।