जॉन अब्राहम ने U-23 ट्राई-नेशन चैंपियनशिप 2026 के लिए दी टीम इंडिया को शुभकामनाएं

बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम ने अंडर-23 ट्राई-नेशन चैंपियनशिप के लिए टीम इंडिया को बधाई दी। अरुणाचल प्रदेश के सीएम ने उनका वीडियो शेयर कर आभार व्यक्त किया।

जॉन अब्राहम का स्पेशल वीडियो

बॉलीवुड अभिनेता ने टीम इंडिया को अंडर-23 ट्राई-नेशन चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं दी।

सीएम पेमा खांडू ने किया शेयर

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जॉन अब्राहम का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर आभार व्यक्त किया।

युवाओं को मंच देने की तारीफ

जॉन ने युवाओं को अवसर देने की भूमिका और फुटबॉल प्रेमियों के उत्साह की तारीफ की।

चैंपियनशिप की तारीख

यह अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 25 मार्च से 31 मार्च तक यूपिया के गोल्डन जुबली आउटडोर स्टेडियम में खेला जाएगा।

फुटबॉल में जॉन का जुनून

सीएम ने जॉन अब्राहम को सच्चा फुटबॉल प्रेमी बताते हुए उनके समर्थन और योगदान की सराहना की।

फैंस के लिए न्योता

सभी फुटबॉल फैंस को आमंत्रित किया गया है कि वे 25 से 31 मार्च तक रोमांचक मुकाबलों का आनंद लें।

Next Story