वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में शामिल करने की मांग पर अश्विन का बयान

आईपीएल 2026 में तूफानी पारी खेलने के बाद फैंस चाहते हैं वैभव को जल्दी टीम इंडिया में, लेकिन आर अश्विन ने कहा इंतजार जरूरी है।

आईपीएल 2026 में धमाका

वैभव सूर्यवंशी ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ महज 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ा और सबको हैरान कर दिया।

फैंस और दिग्गजों की प्रतिक्रिया

इस प्रदर्शन के बाद देश और विदेश के क्रिकेट दिग्गज चाहते हैं कि वैभव को जल्दी टीम इंडिया में लिया जाए।

पूर्व कप्तान की राय

इंग्लैंड के माइकल वॉन ने कहा कि वैभव अगले पड़ाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं और इंग्लैंड दौरे में टीम में होना चाहिए।

अनिल कुंबले और नवजोत सिद्धू की सोच

दिग्गजों का मानना है कि अगर वैभव लगातार ऐसा प्रदर्शन करते रहें, तो टीम इंडिया में शामिल होना उनका हक है।

आर अश्विन का रुख

पूर्व ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने कहा कि इंटरनेशनल डेब्यू का दबाव अभी उनके लिए सही नहीं है, उन्हें समय दें।

सही समय पर टीम में शामिल होंगे

अश्विन के अनुसार वैभव के पास लंबा करियर बचा है और वह सही समय पर खुद ब खुद टीम इंडिया में आ जाएंगे।

Next Story