करण जौहर की फिल्म 'चांद मेरा दिल' का टीजर कल रिलीज, अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की ऑन-स्क्रीन जोड़ी देखने लायक
मेकर्स ने अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की फिल्म 'चांद मेरा दिल' का पहला पोस्टर जारी किया।
अनन्या और लक्ष्य इस फिल्म में पहली बार ऑन-स्क्रीन जोड़ी के रूप में नजर आएंगे।
फिल्म समय के साथ बदलते प्यार की कहानी दिखाती है, जिसे विवेक सोनी डायरेक्ट कर रहे हैं।
'चांद मेरा दिल' का टीजर कल यानी 7 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाला है।
फिल्म 22 मई 2026 को सभी सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी।
करण जौहर, आदर पूनावाला और अपूर्वा मेहता फिल्म के को-प्रोड्यूसर हैं और धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी है।