साउथ सिनेमा की नई सुपरस्टार, 7 फिल्मों के साथ छाई कयादु लोहार

रश्मिका मंदाना और साई पल्लवी के बीच एक नया नाम तेजी से उभर रहा है, जो लगातार बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ साउथ सिनेमा में अपनी जगह बना रही है।

नई डिमांडिंग एक्ट्रेस कयादु लोहार

कयादु लोहार को इस समय साउथ इंडस्ट्री की सबसे बिजी और डिमांडिंग एक्ट्रेसेस में गिना जा रहा है, जिनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं।

मलयालम फिल्म से चर्चा में

वह पल्लीचट्टंबी फिल्म में नजर आने वाली हैं, जो एक पीरियड एक्शन ड्रामा है और इसमें टोविनो थॉमस लीड रोल में हैं।

दुलकर सलमान के साथ बड़ा प्रोजेक्ट

कयादु फिल्म आई एम गेम में दुलकर सलमान के साथ नजर आएंगी, जिसे नहस हिधायत डायरेक्ट कर रहे हैं और इसका पोस्टर भी रिलीज हो चुका है।

नानी की फिल्म द पैराडाइज

साउथ स्टार नानी की फिल्म द पैराडाइज में भी कयादु का अहम रोल है, जहां उनका रेट्रो लुक काफी वायरल हो चुका है।

तमिल और मल्टीस्टार प्रोजेक्ट्स

वह इधायम मुरली और इम्मॉर्टल जैसी फिल्मों में भी नजर आएंगी, जिनमें फहद फासिल और जीवी प्रकाश कुमार जैसे कलाकार शामिल हैं।

7 फिल्मों के साथ तेजी से बढ़ता करियर

कयादु लोहार के पास इस समय करीब 7 फिल्में लाइनअप हैं, जिससे वह साउथ सिनेमा की सबसे तेजी से उभरती हुई स्टार बनती जा रही हैं।

Next Story