सुपरस्टार यश ने अपनी अपकमिंग फिल्म रामायण को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। रावण के किरदार, भारी कॉस्ट्यूम और शूटिंग की चुनौतियों पर उन्होंने दिलचस्प बातें साझा की हैं।
यश ने बताया कि रामायण में रावण का किरदार निभाना सिर्फ एक्टिंग नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी और चुनौती थी।
ब्लैक गोल्ड आउटफिट और भारी आर्मर पहनकर शूट करना आसान नहीं था, कई बार इसे उतारना भी पड़ता था।
यश के मुताबिक कॉस्ट्यूम उन्हें शक्तिशाली महसूस कराता था, लेकिन शूटिंग के दौरान यह बेहद भारी और थकाऊ था।
फिल्म में रावण के दस सिर को पारंपरिक तरीके से नहीं बल्कि एक नए और क्रिएटिव अंदाज़ में दिखाया जाएगा।
यश ने बताया कि रावण को एक ऐसे किरदार के रूप में दिखाया गया है जो हर क्षेत्र में विशेषज्ञ था।
फिल्म रामायण का पहला पार्ट दिवाली 2026 के आसपास रिलीज हो सकता है, जिसमें रणबीर कपूर और साई पल्लवी जैसे सितारे भी नजर आएंगे।