तमन्ना भाटिया से ब्रेकअप के बाद विजय वर्मा एक मिस्ट्री वुमन संग डेट नाइट पर नजर आए। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
मुंबई में विजय वर्मा को एक मिस्ट्री वुमन के साथ डिनर डेट के बाद रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए देखा गया।
पैपराजी कैमरों में कैद हुए इस कपल की तस्वीरें और वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो गए हैं।
विजय के साथ नजर आईं महिला का नाम आलिया कुरैशी बताया जा रहा है, जो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी हैं।
आलिया कुरैशी एक एक्ट्रेस, सिंगर और कंपोजर हैं और कई म्यूजिक प्रोजेक्ट्स में काम कर चुकी हैं।
आलिया ने फिल्म जवान से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने एसएसपी आजाद की टीम की मेंबर का रोल निभाया था।
तमन्ना भाटिया से ब्रेकअप के बाद विजय वर्मा की निजी जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है और फैंस कयास लगा रहे हैं।