भोजपुरी से बॉलीवुड तक का शानदार सफर। वेलकम टू द जंगल की स्क्रीनिंग में अक्षरा सिंह ने रॉयल ब्लू साड़ी पहनकर हर किसी का दिल जीत लिया।
वेलकम टू द जंगल के गाने से अक्षरा सिंह ने बॉलीवुड में कदम रखा। डेब्यू के साथ ही उनका स्टाइल भी सोशल मीडिया पर छा गया।
रॉयल ब्लू साटन साड़ी में अक्षरा का एलिगेंट अंदाज हर किसी को पसंद आया। सिंपल लेकिन रॉयल लुक ने सबका ध्यान खींच लिया।
हेवी एम्बेलिश्ड स्लीवलेस ब्लाउज ने साड़ी को और भी क्लासी बना दिया। फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी ने पूरे लुक में रिचनेस जोड़ दी।
डेलिकेट नेकलेस, स्टड इयररिंग्स, रिंग और सॉफ्ट मेकअप के साथ अक्षरा ने क्लासी और एलिगेंट फैशन गोल्स दिए।
अक्षरा के पापा ब्लैक शर्ट, डेनिम जैकेट और स्टाइलिश एक्सेसरीज में नजर आए। दोनों की एंट्री ने स्क्रीनिंग में खूब सुर्खियां बटोरीं।
सॉलिड साटन साड़ी, स्टाइलिश ब्लाउज, मिनिमल जूलरी और सॉफ्ट मेकअप के साथ आसानी से पा सकती हैं रॉयल और ग्लैमरस लुक।