डिजिटल क्रिएटर और रियलिटी शो कंटेस्टेंट Shreya Kalra इन दिनों लॉक अप सीजन 2 में अपने बयानों और विवादों को लेकर लगातार चर्चा में हैं। जानिए उनके सफर और ट्रोलिंग की पूरी कहानी।
श्रेया एक डिजिटल क्रिएटर और टीवी पर्सनैलिटी हैं जिन्होंने सोशल मीडिया से अपनी पहचान बनाई।
श्रेया ने 2018 में टिकटॉक वीडियोज से अपनी डिजिटल जर्नी शुरू की थी। उनके कंटेंट ने उन्हें ऑनलाइन ऑडियंस के बीच तेजी से पॉपुलर बना दिया।
MTV रोडीज में वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद उन्हें असली पहचान मिली। उनके बेबाक अंदाज ने शो में सभी का ध्यान खींचा।
शो में आने के बाद उनके कई बयान सोशल मीडिया पर चर्चा और विवाद का कारण बने। आकांक्षा चमोला को लेकर दिए बयान ने खासा बवाल मचाया।
Akanksha Chamola, Shivangi Joshi, Sufi Motiwala, श्रेया पर शिवांगी जोशी के करियर और सूफी मोटीवाला के साथ झगड़े को लेकर भी विवाद हुए। इन घटनाओं ने उनकी छवि को और ज्यादा सुर्खियों में ला दिया।
श्रेया अपने रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चा में रहती हैं और ऋषभ जायसवाल को डेट कर रही हैं। लगातार विवादों के चलते उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।