अपकमिंग फिल्म अल्फा के प्रमोशन के लिए आलिया भट्ट और शरवरी वाघ राजस्थान पहुंच गई हैं। जयपुर से शेयर की गई तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।
आलिया भट्ट और शरवरी वाघ अपनी फिल्म अल्फा के प्रमोशन के लिए राजस्थान के जयपुर में नजर आईं। यहां दोनों ने फैंस से मुलाकात भी की।
आलिया ने जयपुर से तस्वीरों की सीरीज शेयर की जिसमें वह शरवरी के साथ नजर आ रही हैं। फैंस ने इन फोटोज पर जमकर प्यार बरसाया।
फैंस फिल्म अल्फा को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं और कमेंट सेक्शन में लगातार अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। रिलीज डेट को लेकर उत्साह चरम पर है।
Alpha वाईआरएफ की अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ मुख्य भूमिकाओं में हैं।
फिल्म में अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अहम किरदार निभा रहे हैं। इससे फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं।
आलिया भट्ट जल्द ही लव एंड वॉर में नजर आएंगी। वहीं शरवरी भी लगातार नए प्रोजेक्ट्स के साथ अपने करियर को आगे बढ़ा रही हैं और चर्चा में बनी हुई हैं।