अंशुला कपूर ने अपने मेहंदी फंक्शन के लिए ऐसा लहंगा चुना जो सिर्फ स्टाइल नहीं बल्कि गुजरात की 900 साल पुरानी पटोला बुनाई की विरासत को भी दर्शाता है। उनका यह लुक ट्रेडिशन और मॉडर्न फैशन का खूबसूरत कॉम्बिनेशन बन गया है।
अंशुला कपूर ने अपने मेहंदी फंक्शन के लिए ट्रेडिशनल पटोला इंस्पायर्ड लहंगा चुना। यह लुक विरासत और आधुनिक स्टाइल का परफेक्ट फ्यूजन दिखाता है।
लहंगे का टील ब्लू कलर पूरे आउटफिट को फ्रेश और रॉयल वाइब देता है। हैवी बॉर्डर और मिरर वर्क इसे और भी खास बनाते हैं।
पटोला गुजरात की 900 साल पुरानी डबल इकत बुनाई कला है। इसमें धागों को पहले रंगकर बेहद बारीकी से बुना जाता है ताकि डिजाइन दोनों तरफ एक जैसा दिखे।
लहंगे में मल्टीकलर मोटिफ्स, थ्रेड एम्ब्रॉयडरी और मिरर वर्क का खूबसूरत मेल है। वी नेक ब्लाउज ने लुक को और स्टाइलिश बनाया।
टर्क्वाइज स्टोन वाली लेयर्ड जूलरी ने आउटफिट को बैलेंस किया। झुमके और स्टेटमेंट रिंग्स ने लुक को रॉयल टच दिया।
पटोला को कई लोग शुभ और नजर से बचाने वाला मानते हैं। ऐसे में अंशुला का यह लुक फैशन के साथ-साथ परंपरा का भी सम्मान बन गया।