क्या लॉर्ड्स में खेला गया मुकाबला रोहित शर्मा का आखिरी इंटरनेशनल मैच साबित हो सकता है। जानिए इस ऐतिहासिक मैदान पर उनके प्रदर्शन की पूरी कहानी।
भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में होने वाला मुकाबला रोहित शर्मा के करियर को लेकर चर्चाओं में है। फैंस की नजरें इस मैच पर टिकी हैं।
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर अब तक कुल 5 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इनमें वनडे, टेस्ट और टी20 तीनों फॉर्मेट शामिल हैं।
लॉर्ड्स में खेले 2 वनडे मैचों में रोहित का बल्ला ज्यादा नहीं चला। एक मैच में शून्य और दूसरे में केवल 15 रन बना सके।
लॉर्ड्स के एकमात्र टेस्ट में रोहित ने दोनों पारियों में मिलाकर 104 रन बनाए। इसमें 83 रन की शानदार पारी भी शामिल रही।
2009 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान लॉर्ड्स में खेले 2 मैचों में रोहित ने 5 और 9 रन बनाए। इस फॉर्मेट में उनका रिकॉर्ड खास नहीं रहा।
रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हैं। ऐसे में लॉर्ड्स का यह मुकाबला उनके करियर का यादगार पड़ाव बन सकता है।