टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के इन 5 तेज गेंदबाजों ने लिए सबसे ज्यादा विकेट

ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट क्रिकेट को कई महान तेज गेंदबाज दिए हैं। जानिए उन दिग्गज पेसर्स के बारे में जिन्होंने विकेटों के मामले में रचा बड़ा इतिहास।

नंबर 5 पर मिचेल जॉनसन

मिचेल जॉनसन ने 73 टेस्ट मैचों की 140 पारियों में 313 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उन्होंने 12 बार एक पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा भी किया।

पैट कमिंस ने मचाया धमाल

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने 73 टेस्ट मैचों की 135 पारियों में शानदार औसत के साथ 315 विकेट झटके।

डेनिस लिली का ऐतिहासिक रिकॉर्ड

महान तेज गेंदबाज डेनिस लिली ने 70 टेस्ट मैचों में 355 विकेट चटकाए। वह टेस्ट क्रिकेट में 350 विकेट का आंकड़ा पार करने वाले ऑस्ट्रेलिया के पहले गेंदबाज बने थे।

स्टार्क 400 विकेट के पार

मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया के दूसरे सबसे सफल टेस्ट तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने 106 टेस्ट मैचों में 434 विकेट लेकर अपनी खास पहचान बनाई है।

मैक्ग्रा के नाम सबसे बड़ा रिकॉर्ड

ग्लेन मैक्ग्रा इस सूची में पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 124 टेस्ट मैचों में 563 विकेट चटकाकर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों के बीच एक बड़ा रिकॉर्ड कायम किया।

Next Story