हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की धमाकेदार शुरुआत, वेल्स को 3-1 से हराया

भारत ने FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में वेल्स को 3-1 से मात दी। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने शानदार दो गोल दागकर जीत में अहम भूमिका निभाई।

भारत की विजयी शुरुआत

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत जीत के साथ की। टीम ने पूल D के मुकाबले में वेल्स को 3-1 से हराया।

संजय ने खोला खाता

भारत के लिए पहला गोल संजय ने 8वें मिनट में किया। पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर उन्होंने टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई।

हरमनप्रीत का पहला गोल

कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 11वें मिनट में शानदार ड्रैग फ्लिक के जरिए गोल दागा। भारत ने शुरुआती क्वार्टर में ही 2-0 की बढ़त बना ली।

कप्तान का फिर चला जादू

हरमनप्रीत ने 43वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। इस गोल के साथ भारत ने वेल्स पर 3-0 की मजबूत बढ़त बना ली।

वेल्स ने दागा सांत्वना गोल

मैच के आखिरी हिस्से में वेल्स के सैम वेल्श ने गोल कर अंतर कम किया। इसके बावजूद भारतीय डिफेंस ने दबाव संभाला और जीत पक्की की।

अब इंग्लैंड से टक्कर

वेल्स के खिलाफ जीत के बाद भारत का अगला मुकाबला 17 अगस्त को इंग्लैंड से होगा। पूल D में यह मुकाबला टीम के लिए बेहद अहम रहने वाला है।

Next Story