T20 में रनों का बादशाह कौन? पोलार्ड फिर नंबर 1, टॉप-5 में दिग्गजों का दबदबा

T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने की जंग फिर रोमांचक हो गई है। कायरन पोलार्ड ने जोस बटलर को पछाड़कर नंबर 1 की कुर्सी दोबारा हासिल कर ली है।

पोलार्ड फिर बने नंबर 1

कायरन पोलार्ड ने टी20 क्रिकेट में 14,921 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में फिर टॉप स्थान हासिल कर लिया है।

बटलर से बस 31 रन आगे

जोस बटलर 14,890 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं। कुछ दिन पहले वह पोलार्ड को पीछे छोड़कर नंबर 1 बने थे।

यूनिवर्स बॉस तीसरे नंबर पर

क्रिस गेल ने 463 टी20 मैचों में 14,562 रन बनाए हैं। उनके नाम इस फॉर्मेट में 22 शतक और 88 अर्धशतक दर्ज हैं।

हेल्स की भी धाक

इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स 14,489 रन के साथ चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने टी20 क्रिकेट में 7 शतक और 92 अर्धशतक लगाए हैं।

वॉर्नर टॉप-5 में शामिल

डेविड वॉर्नर 14,284 टी20 रन के साथ पांचवें नंबर पर हैं। उनके नाम 10 शतक और 118 अर्धशतक दर्ज हैं।

Next Story