2026 ODI में रन मशीन बने शुभमन गिल, टॉप-5 में नेपाल के दो बल्लेबाज

साल 2026 में ODI क्रिकेट में कई बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। शुभमन गिल सबसे ज्यादा रन बनाकर टॉप पर हैं, जबकि नेपाल के दो खिलाड़ी भी टॉप-5 में शामिल हैं।

तंजिद हसन

बांग्लादेश के तंजिद हसन ने 12 ODI में 486 रन बनाए हैं। उनके नाम 1 शतक और 5 अर्धशतक दर्ज हैं।

जो रूट

इंग्लैंड के जो रूट ने सिर्फ 6 ODI में 496 रन जड़ दिए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं।

आसिफ शेख

नेपाल के आसिफ शेख 13 मैचों में 497 रन बनाकर तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं।

दीपेन्द्र सिंह ऐरी

नेपाल के दीपेन्द्र सिंह ऐरी ने 14 ODI में 513 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 1 शतक और 5 अर्धशतक निकले हैं।

शुभमन गिल

भारतीय कप्तान शुभमन गिल 561 रन के साथ टॉप पर हैं। उन्होंने 9 ODI की 8 पारियों में 93.50 के औसत से 1 शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं।

Next Story