टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाजों ने कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं। ईशान किशन नंबर वन बन चुके हैं, जबकि अभिषेक शर्मा भी नया इतिहास रचने के करीब हैं।
टी20 इंटरनेशनल में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन हैं। उन्होंने 2026 में 1220 रन बनाकर नया रिकॉर्ड बनाया।
सूर्यकुमार यादव ने साल 2022 में 31 मैचों में 1164 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 9 अर्धशतक निकले थे।
अभिषेक शर्मा 2026 में अब तक 1153 रन बना चुके हैं। उन्होंने 2 शतक और 8 अर्धशतक लगाए हैं। ईशान का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए उन्हें 68 रन और चाहिए।
अभिषेक शर्मा ने 2025 में 21 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 859 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने एक शतक और 5 अर्धशतक लगाए थे।
संजू सैमसन ने 2026 में 30 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 810 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 8 अर्धशतकीय पारियां निकली हैं।