विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में भारतीय बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। जानिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 भारतीय खिलाड़ी कौन हैं।
भारतीय कप्तान शुभमन गिल 1024 रन बनाकर टॉप पर हैं। उन्होंने इस दौरान पांच शतक और दो अर्धशतक लगाए हैं।
केएल राहुल 931 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं। उनके बल्ले से अब तक तीन शतक और चार अर्धशतक निकले हैं।
ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने इस WTC साइकल में 790 रन बनाए हैं। उनके नाम दो शतक और छह अर्धशतक दर्ज हैं।
यशस्वी जायसवाल भी 790 रन बनाकर जडेजा की बराबरी पर हैं। उन्होंने तीन शतक और तीन अर्धशतक लगाए हैं।
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने नौ मैचों में 696 रन बनाए हैं। उनके नाम दो शतक और पांच अर्धशतक हैं।