भारतीय क्रिकेट की स्टार स्मृति मंधाना मना रही हैं 29वां बर्थडे. इस मौके पर जानिए उनके करियर, पर्सनल लाइफ और नेटवर्थ से जुड़ी दिलचस्प बातें.
स्मृति मंधाना ने सिर्फ 13 साल की उम्र में महाराष्ट्र की सीनियर टीम से क्रिकेट की शुरुआत की थी और तीन साल में टीम की कप्तान बन गई थीं.
2013 में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाली स्मृति ने पहले ही टेस्ट में अर्धशतक लगाया और वर्ल्ड कप डेब्यू में 90 रन की जोरदार पारी खेली.
स्मृति मंधाना विमेंस प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तान हैं. उन्हें RCB ने 3.40 करोड़ में साइन किया था.
स्मृति ने अब तक 103 वनडे, 153 टी20 और 7 टेस्ट में 9,000 से ज्यादा रन बनाए हैं. उनका लक्ष्य अब 10 हजार रन पार करना है.
स्मृति मंधाना म्यूजिक डायरेक्टर पलाश मुच्छल को डेट कर रही हैं. दोनों 2019 से रिलेशनशिप में हैं और साथ में कई तस्वीरें शेयर कर चुके हैं.
BCCI से A+ ग्रेड और ब्रांड डील्स के जरिए स्मृति की कुल नेटवर्थ करीब 30 से 35 करोड़ रुपये बताई जाती है.