मेरठ मैवरिक्स के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने यूपी टी20 लीग में एक बार फिर धमाका किया। 12 गेंद में 37 रन की पारी से टीम को बड़ी जीत दिलाई।
नोएडा किंग्स के खिलाफ चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे रिंकू सिंह ने आते ही गेंदबाजों को सबक सिखाया।
उनकी पारी में 3 चौके और 3 छक्के शामिल थे। सिर्फ एक ओवर में उन्होंने 31 रन ठोक दिए।
सलामी बल्लेबाज स्वास्तिक और रितुराज ने पहले विकेट के लिए 96 रन जोड़े और टीम को शानदार शुरुआत दी।
तीसरे नंबर पर आए माधव ने सिर्फ 19 गेंद में 38 रन बनाए। रिंकू के साथ मिलकर उन्होंने 12 गेंद में 45 रन जोड़े।
शिवम चौधरी ने 85 रन बनाए, जबकि कप्तान प्रशांत वीर ने 57 रन ठोके, लेकिन टीम का स्कोर रिंकू के धमाके के आगे छोटा साबित हुआ।
इस सीजन रिंकू ने 10 मैचों में 332 रन बनाए। उनका औसत 66 और स्ट्राइक रेट 179 रहा। प्लेऑफ में उनकी जगह पक्की।