कुछ क्रिकेटर्स जिनके पास बड़ा करियर था, पर चोट, बीमारी या निजी कारणों से उन्होंने जल्दी क्रिकेट को अलविदा कहा।
टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की जीत में अहम योगदान देने वाले कीस्वेटर ने 27 साल की उम्र में आंख की गंभीर चोट के कारण संन्यास लिया।
टी20 में वेस्टइंडीज के स्टार पूरन ने 29 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़कर फ्रेंचाइजी लीग पर फोकस किया।
जेम्स टेलर ने शानदार रन बनाए, लेकिन 26 साल की उम्र में दिल की गंभीर बीमारी के कारण क्रिकेट छोड़ना पड़ा।
ऑलराउंडर रवि शास्त्री ने 30 साल की उम्र में क्रिकेट छोड़ दिया, लेकिन बाद में कमेंट्री और कोचिंग में सक्रिय रहे।
घुटने की चोट और आंखों की समस्या के कारण 27 साल की उम्र में पाकिस्तानी स्पिनर सकलैन मुश्ताक ने क्रिकेट से संन्यास लिया।
इन खिलाड़ियों ने भले ही कम उम्र में संन्यास लिया, लेकिन अपने खेल और योगदान से हमेशा याद रहेंगे।