जेमिमा रोड्रिग्स ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा से जुड़ा ऐसा किस्सा शेयर किया जिसने सबको चौंका दिया। जानिए क्या है पूरा मामला।
भारतीय क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्स ने बताया कि न्यूजीलैंड के एक कैफे से विराट और अनुष्का को बाहर कर दिया गया था।
जेमिमा और स्मृति मंधाना ने होटल के कैफे में विराट-अनुष्का के साथ क्रिकेट और कई निजी मुद्दों पर लंबी बातचीत की।
विराट ने जेमिमा और स्मृति से कहा कि तुम दोनों महिला क्रिकेट को बदल सकती हो और नए स्टार बन सकती हो।
जेमिमा के मुताबिक उनकी बातचीत चार घंटे तक चली और क्रिकेट से लेकर निजी जिंदगी तक कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
इतनी लंबी बातचीत के बाद कैफे के स्टाफ ने politely बाहर जाने को कहा क्योंकि उनका टाइम खत्म हो गया था।
आजकल कपल लंदन में अपने बच्चों के साथ वक्त बिता रहा है। दोनों 2017 में शादी के बाद से साथ हैं।