PAK vs SL सुपर-4: कहां देखें लाइव और कब शुरू होगा मैच

एशिया कप 2025 का पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबला करो या मरो जैसा है। जानिए भारत में यह मैच कब और कहां लाइव देखा जा सकता है।

करो या मरो मुकाबला

पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों सुपर-4 का पहला मैच हार चुके हैं। आज जीतने वाली टीम फाइनल की दौड़ में बनी रहेगी।

मैच कहां खेला जाएगा

PAK vs SL सुपर-4 मैच अबू धाबी के शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह सुपर-4 का इकलौता मैच है जो दुबई में नहीं होगा।

कितने बजे होगा मैच शुरू

अबू धाबी में मैच शाम 6:30 बजे से शुरू होगा। भारत में यह रात 8 बजे से देखा जा सकेगा, टॉस 7:30 बजे होगा।

टीमों का समीकरण

श्रीलंका या पाकिस्तान आज हारी तो फाइनल की राह मुश्किल हो जाएगी। जीत से ही फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार रहेंगी।

किस चैनल पर होगा प्रसारण

मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स 1, सोनी स्पोर्ट्स 3 (हिंदी), सोनी स्पोर्ट्स 4 और सोनी स्पोर्ट्स 5 पर होगा।

कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग होगी। फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर 29 रुपये का पास लेकर भी मैच देखा जा सकता है।

Next Story