टेस्ट क्रिकेट छोड़ने के बाद भी हिटमैन ने 2025 में ODI और IPL में कमाल कर दिखाया। ICC ट्रॉफी जीत और कई रिकॉर्ड्स ने साबित किया कि उनका जलवा अब भी बरकरार है।
साल की शुरुआत में रोहित ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा और सीमित ओवरों पर पूरा ध्यान देने का फैसला किया।
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने ट्रॉफी जीती। फाइनल में उनकी 76 रनों की पारी निर्णायक साबित हुई।
ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ रोहित ने कई शतक बनाए और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50 शतक पूरे किए।
रोहित ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 355 छक्के जड़कर शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ दिया।
हिटमैन ने IPL में 7,000 रन पूरे किए और 300 छक्के जड़कर लीग में अपनी खास पहचान बनाई।
साल के अंत तक रोहित ने प्रदर्शन से साबित कर दिया कि क्लास और अनुभव कभी पुराने नहीं होते।