दुनिया के सबसे बड़े यूट्यूबर MrBeast ने विराट कोहली को वीडियो कोलैबोरेशन के लिए दूसरी बार न्योता दिया। जानें उनका संदेश और विराट की हालिया फॉर्म।
यूट्यूबर MrBeast ने विराट को वीडियो शूट के लिए खास न्योता दिया। उन्होंने भारत को अपने सबसे बड़े ऑडियंस बेस में से एक बताया।
MrBeast ने पिछले साल अप्रैल में भी विराट को वीडियो कोलैब के लिए टैग किया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
MrBeast ने NDTV से बातचीत में कहा कि वह जल्द ही भारत वापस आना चाहते हैं और विराट के साथ वीडियो शूट करना चाहते हैं।
उन्होंने कहा, ‘आप लोग हमेशा शानदार रहे हैं। भारत हमारे सबसे बड़े ऑडियंस बेस में से एक है, इसलिए आप सभी का आभार।’
साल 2025 में विराट ने भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में 3 मैचों में दो शतक और एक अर्धशतक लगाया।
विराट कोहली 11 जनवरी 2026 से भारत-न्यूजीलैंड ODI सीरीज में एक्शन में दिखेंगे। घरेलू क्रिकेट में भी उन्होंने बेहतरीन लय बनाए रखी है।