MI के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने शानदार पारी खेली, लेकिन आउट होने के बाद भावुक होकर बल्ला जमीन पर मारा।
वैभव ने सिर्फ 14 गेंदों में 1 चौका और 5 छक्के लगाकर 39 रन बनाकर फैंस का दिल जीत लिया।
बुमराह की पहली गेंद पर ही वैभव ने जोरदार छक्का जड़ा, मैच में रोमांच को बढ़ाया।
आउट होने के बाद वैभव भावुक हो गए और पवेलियन जाते वक्त रोते हुए नजर आए।
अपने आउट होने पर वैभव ने जोर से बल्ला जमीन पर मारा, जिससे वहां की मिट्टी उखड़ गई।
बारिश के कारण मैच को 11-11 ओवर में खेला गया, लेकिन रोमांच कम नहीं हुआ।
यशस्वी जायसवाल की 77* रनों की पारी के दम पर राजस्थान ने मुंबई इंडियंस को 27 रन से हराया।