आकाशदीप की दुल्हन अक्षता का रॉयल ब्राइडल लुक, लाल लहंगे में छाईं सादगी और शाही अंदाज

भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। लेकिन सबकी नजरें उनकी दुल्हन अक्षता राज के रॉयल ब्राइडल लुक पर टिक गई हैं, जो लाल लहंगे में बेहद खूबसूरत और एवरग्रीन अंदाज में नजर आईं।

शाही शादी का ग्रैंड माहौल

आकाशदीप और अक्षता की शादी वाराणसी के ताज गंगेज होटल में शाही अंदाज में संपन्न हुई। बारात से लेकर रस्मों तक हर पल बेहद ग्रैंड और यादगार रहा।

दुल्हन का ट्रेडिशनल रेड लुक

अक्षता ने ट्रेंड्स को छोड़कर क्लासिक लाल लहंगा चुना, जिसमें वह बेहद एलीगेंट और रॉयल ब्राइड की तरह नजर आईं। उनका लुक तुरंत ध्यान खींच लेने वाला था।

हैवी एम्ब्रॉयडरी का जादू

लाल लहंगे पर गोल्डन एम्ब्रॉयडरी, सेक्विन और ट्रेडिशनल मोटिफ्स की डिटेलिंग ने पूरे आउटफिट को बेहद रिच और शाही फील दिया।

दो दुपट्टों का रॉयल स्टाइल

अक्षता ने दो दुपट्टे स्टाइल किए, एक सिर पर वेल की तरह और दूसरा कंधे पर ग्रैंड ड्रेपिंग के साथ, जिससे उनका ब्राइडल लुक और भी रॉयल हो गया।

जूलरी का कंट्रास्ट कमाल

रेड लहंगे के साथ ग्रीन एमरल्ड जूलरी का कॉन्ट्रास्ट उनके लुक को खास बना रहा था। चोकर, नेकपीस और मांग टीका ने ब्राइडल ग्लो बढ़ा दिया।

क्यों एवरग्रीन है रेड ब्राइडल लुक

रेड लहंगा शुभता और परंपरा का प्रतीक है। यही वजह है कि यह हर दौर में ब्राइडल फैशन का सबसे भरोसेमंद और खूबसूरत विकल्प बना रहता है।

Next Story