महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पैसों की बारिश जानिए विजेता और रनरअप को कितनी मिलेगी इनामी राशि

आईसीसी ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए रिकॉर्ड प्राइज मनी का ऐलान किया है। इस बार चैंपियन से लेकर ग्रुप स्टेज तक हर टीम को बड़ा आर्थिक फायदा मिलेगा।

रिकॉर्ड प्राइज मनी का ऐलान

आईसीसी ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए कुल 87.64 लाख अमेरिकी डॉलर की रिकॉर्ड प्राइज पूल घोषित की है। यह पिछले संस्करण के मुकाबले 10 प्रतिशत अधिक है

चैंपियन पर होगी करोड़ों की बारिश

टूर्नामेंट जीतने वाली टीम को 23.40 लाख अमेरिकी डॉलर यानी करीब 19.42 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिलेगी।

रनरअप भी होगा मालामाल

फाइनल हारने वाली टीम भी खाली हाथ नहीं जाएगी। रनरअप को 11.70 लाख अमेरिकी डॉलर यानी करीब 9.71 करोड़ रुपये मिलेंगे।

सेमीफाइनल तक पहुंचना भी फायदे का सौदा

सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को 6.75 लाख अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 5.60 करोड़ रुपये की इनामी राशि दी जाएगी।

ग्रुप स्टेज में भी होगी कमाई

टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी 12 टीमों को न्यूनतम 2.05 करोड़ रुपये की गारंटी मिलेगी। इसके अलावा ग्रुप स्टेज की हर जीत पर अलग से बोनस भी दिया जाएगा।

महिला क्रिकेट के लिए बड़ा कदम

रिकॉर्ड प्राइज मनी से साफ है कि आईसीसी महिला क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए लगातार निवेश बढ़ा रही है। इससे खिलाड़ियों और टीमों को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा।

Next Story