भारतीय क्रिकेटर दिशा कासट और सानिध्य हरकट ने सगाई की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। सिल्वर ट्विनिंग आउटफिट, रॉयल लहंगा और क्लासी स्टाइल ने फैंस का दिल जीत लिया।
भारतीय क्रिकेटर दिशा कासट और सानिध्य हरकट ने अपनी इंगेजमेंट की तस्वीरें शेयर कर फैंस को खुश कर दिया। दोनों का स्टाइलिश अंदाज सोशल मीडिया पर छा गया।
दोनों ने सिल्वर ग्रे कलर पैलेट में ट्विनिंग की। उनका एलिगेंट और रॉयल कपल लुक हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है
दिशा ने हैवी एम्ब्रॉयडरी और सेक्विन वर्क वाला सिल्वर लहंगा पहना। फ्लोरल डिजाइन और बारीक कढ़ाई ने पूरे लुक को बेहद प्रीमियम बना दिया।
स्वीटहार्ट नेकलाइन वाला एम्ब्रॉयडरी ब्लाउज और हल्का नेट दुपट्टा उनके लुक की खूबसूरती बढ़ा रहा था। सॉफ्ट ड्रेपिंग ने मॉडर्न टच दिया।
स्टेटमेंट नेकलेस, मैचिंग ईयररिंग्स, कंगन और सॉफ्ट मेकअप ने दिशा के लुक को शानदार फिनिश दी। खुले वेवी बाल और मेहंदी ने चार चांद लगा दिए।
ट्विनिंग पसंद हो तो सिल्वर या पेस्टल शेड चुनें। अगर अलग दिखना चाहते हैं तो नेवी ब्लू, बॉटल ग्रीन या चारकोल जैसे कंट्रास्ट रंगों के साथ स्टाइल करें।