वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप 5 बल्लेबाज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कई बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन रन बनाने की रेस में इन 5 खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं।

डैनी वॉट नंबर 1

इंग्लैंड की डैनी वॉट ने 7 मैचों में 302 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। पूरे टूर्नामेंट में 300 रन का आंकड़ा छूने वाली वह इकलौती बल्लेबाज रहीं।

बेथ मूनी का दमदार प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी ने 7 मुकाबलों में 238 रन बनाए। उनके बल्ले से तीन शानदार अर्धशतक भी देखने को मिले।

नैट सीवर ब्रंट की कमाल की औसत

चोट के कारण सिर्फ 4 मैच खेलने के बावजूद नैट सीवर ब्रंट ने 227 रन बनाए। उन्होंने दो अर्धशतकों के साथ शानदार बल्लेबाजी की।

तैजमिन ब्रिट्स का शानदार जलवा

साउथ अफ्रीका की तैजमिन ब्रिट्स ने 4 मैचों में 225 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और एक अर्धशतक भी निकला।

स्कॉटलैंड की डार्सी कार्टर चमकीं

डार्सी कार्टर ने 5 मैचों में 208 रन बनाए और टॉप 5 बल्लेबाजों में अपनी जगह बनाई। उन्होंने टूर्नामेंट में दो अर्धशतक भी जड़े।

Next Story