WWE इतिहास में कई दिग्गजों ने वर्ल्ड टाइटल जीता, लेकिन सिर्फ कुछ ही सुपरस्टार्स ने सालों तक अपना दबदबा बनाए रखा। जानिए सबसे लंबी चैंपियनशिप रन वाले 5 महान रेसलर्स।
ब्रूनो सैममार्टिनो ने लगातार 2803 दिनों तक WWWF वर्ल्ड हेविवेट चैंपियनशिप अपने नाम रखी। उनका यह रिकॉर्ड आज भी WWE इतिहास में सबसे बड़ा माना जाता है।
बॉब बैकलैंड 2135 दिनों तक लगातार WWF हैवीवेट चैंपियन रहे। इस दौरान उन्होंने 800 से ज्यादा बार अपनी चैंपियनशिप सफलतापूर्वक डिफेंड की।
हल्क होगन ने 1474 दिनों तक WWF चैंपियनशिप अपने पास रखी। उन्होंने 1984 में द आयरन शेख को हराकर अपने ऐतिहासिक सफर की शुरुआत की।
रोमन रेंस 1316 दिनों तक यूनिवर्सल चैंपियन रहे। रेसलमेनिया 40 में कोडी रोड्स ने उनके शानदार टाइटल रन का अंत किया।
ब्रूनो सैममार्टिनो इस सूची में दो बार शामिल हैं। उनका दूसरा टाइटल रन 1237 दिनों तक चला और उन्होंने फिर से इतिहास रच दिया।
इस सूची में ब्रूनो सैममार्टिनो का दबदबा सबसे ज्यादा नजर आता है। वहीं रोमन रेंस आधुनिक दौर के सबसे लंबे समय तक राज करने वाले वर्ल्ड चैंपियन बने।