मूसलाधार बारिश का कहर: डूबती सड़कें, ढहते मकान और बढ़ता खतरा

देशभर में सक्रिय मानसून ने कई राज्यों में बाढ़, बादल फटने और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। जानिए कहां सबसे ज्यादा असर पड़ा।

मानसून बना आफत की वजह

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने देश के अधिकांश हिस्सों में जोरदार दस्तक दी है। राहत के साथ कई राज्यों में भारी तबाही भी देखने को मिल रही है।

डोडा में बादल फटने से तबाही

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बादल फटने के बाद आई बाढ़ ने कई इलाकों को प्रभावित किया। लोगों की सुरक्षा के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है।

महाराष्ट्र में बारिश का भारी असर

मुंबई और पुणे में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। नासिक के कई इलाकों में सड़कें बह गईं और आवाजाही बाधित हुई।

पिंपरी-चिंचवड़ में इमारत ढही

भारी बारिश के बीच इमारत गिरने से कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। पुलिस, फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीमें राहत कार्य में जुटी हैं।

हिमाचल में बादल फटने का संकट

कुल्लू जिले के कई इलाकों में बादल फटने से बाढ़ जैसे हालात बन गए। पुल क्षतिग्रस्त हुए और कई क्षेत्रों का संपर्क प्रभावित हुआ।

अभी और भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले चार से पांच दिनों तक कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। यात्रा से पहले मौसम और फ्लाइट अपडेट जरूर जांचें।

Next Story