चार महीने बाद सामने आईं अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी की अनदेखी झलकियां। देसी रस्मों से लेकर ग्लैमरस आफ्टर पार्टी लुक तक, हर अंदाज रहा खास।
अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी की अनसीन फोटोज अब सामने आई हैं। फैंस को कपल के खूबसूरत मोमेंट्स देखने को मिले।
आफ्टर पार्टी में सानिया ने रेड ऑफ शोल्डर गाउन पहनकर स्टाइल का जलवा बिखेरा। उनका एलिगेंट लुक बेहद शानदार नजर आया।
सानिया ने रेड गाउन के साथ डायमंड नेकलेस, ड्रॉप इयररिंग्स और ब्रेसलेट से अपने लुक को रॉयल टच दिया।
फूशिया पिंक कुर्ता सेट और ट्रेडिशनल जूलरी में सानिया बेहद खूबसूरत लगीं। अर्जुन का ब्लू कुर्ता लुक भी काफी पसंद किया गया।
कलीरे रस्म के दौरान सानिया ने पिंक और गोल्ड लहंगा पहना। हैवी एम्बेलिशमेंट और खूबसूरत दुपट्टे ने उनके लुक को खास बना दिया।
स्टेटमेंट पोल्की नेकलेस, मांग टीका और चूड़ियों के साथ सानिया का ब्राइडल लुक रॉयल लगा। अर्जुन की गोल्डन शेरवानी ने कपल स्टाइल को कंप्लीट किया।