18 साल की तन्वी बनीं मर्चेंट नेवी अफसर, बिना कोचिंग सिर्फ 1 महीने की तैयारी से हासिल की सफलता

कश्मीर की तन्वी शर्मा ने बिना कोचिंग और महंगे नोट्स के सिर्फ 1 महीने की तैयारी में मर्चेंट नेवी का सपना पूरा किया। उनकी सफलता हर युवा के लिए प्रेरणा है।

18 साल में बड़ी उपलब्धि

कश्मीर के राजौरी की रहने वाली तन्वी शर्मा अगस्त में मर्चेंट नेवी जॉइन करने जा रही हैं। कम उम्र में मिली यह सफलता कई युवाओं के लिए मिसाल बन गई है।

JEE और NEET छोड़ चुना अलग रास्ता

12वीं में PCMB पढ़ने के बाद तन्वी के पास JEE और NEET जैसे विकल्प थे। उन्होंने सबसे अलग करियर चुनते हुए मर्चेंट नेवी का रास्ता अपनाया।

परिवार की चुनौती भी आई सामने

शुरुआत में पिता इस फैसले से सहमत नहीं थे। लेकिन मां के भरोसे और अपने आत्मविश्वास के दम पर तन्वी ने अपने सपने की ओर कदम बढ़ाए।

मां बनीं सबसे बड़ी ताकत

परीक्षाओं के लिए अलग-अलग शहरों की यात्रा में तन्वी की मां हमेशा उनके साथ रहीं। हर मुश्किल में उनका साथ ही सबसे बड़ी प्रेरणा बना।

बिना कोचिंग हासिल की सफलता

तन्वी ने किसी कोचिंग या महंगे नोट्स का सहारा नहीं लिया। 12वीं के बाद सिर्फ 1 महीने की सेल्फ स्टडी से परीक्षा पास कर अपना लक्ष्य हासिल किया।

सपने पूरे करने का दिया मंत्र

तन्वी का मानना है कि सफलता के लिए जुनून, मेहनत और कम्फर्ट जोन से बाहर निकलने की हिम्मत जरूरी है। यही सोच उन्हें मर्चेंट नेवी तक लेकर पहुंची।

Next Story