अगर वजन कम करने के लिए घंटों जिम में मेहनत कर रहे हैं, तो सही एक्सरसाइज चुनना ज्यादा जरूरी है। जानिए 6 ऐसे वर्कआउट जो तेजी से कैलोरी बर्न करने में मदद कर सकते हैं।
रनिंग सबसे असरदार कार्डियो एक्सरसाइज में शामिल है। यह तेजी से कैलोरी बर्न करने के साथ स्टैमिना और हार्ट हेल्थ को भी बेहतर बनाती है।
साइकलिंग फैट बर्न करने के साथ पैरों की मांसपेशियों को मजबूत बनाती है। इसकी इंटेंसिटी अपनी फिटनेस के अनुसार बढ़ाई या घटाई जा सकती है।
हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग कम समय में हाई कैलोरी बर्न करने का शानदार तरीका है। वर्कआउट के बाद भी शरीर कैलोरी खर्च करता रहता है।
रस्सी कूदना पूरे शरीर की एक्सरसाइज है। यह फिटनेस, बैलेंस और कैलोरी बर्न तीनों में शानदार परिणाम देता है।
रोइंग पूरे शरीर की मांसपेशियों पर काम करती है, जबकि स्विमिंग जोड़ों पर कम दबाव डालते हुए बेहतरीन कार्डियो एक्सरसाइज मानी जाती है।
फैट लॉस के लिए नियमित एक्सरसाइज के साथ संतुलित आहार भी जरूरी है। नया वर्कआउट शुरू करने से पहले डॉक्टर या फिटनेस एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।