एक जैसे समोसे से हो गए बोर, बनाएं चोटी वाली डिजाइन का लंबा और एक्स्ट्रा कुरकुरा समोसा

घर पर इस बार ट्राई करें सोशल मीडिया पर वायरल चोटी वाला लंबा समोसा। आसान रेसिपी से बनाएं ऐसा कुरकुरा स्नैक जिसे हर कोई बार बार खाना चाहेगा।

वायरल हुआ नया समोसा डिजाइन

पारंपरिक तिकोने समोसे की जगह अब लंबा और चोटी वाली डिजाइन का समोसा लोगों की पहली पसंद बन रहा है।

इन चीजों से होगी आसान तैयारी

मैदा या आटा, उबले आलू, हरी मिर्च, हरा धनिया, मसाले, नमक और तेल की मदद से यह स्वादिष्ट समोसा आसानी से बन जाएगा।

पहले तैयार करें मसालेदार स्टफिंग

उबले आलू में हरी मिर्च, हरा धनिया, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, गरम मसाला और नमक मिलाकर चटपटी स्टफिंग तैयार करें।

चोटी वाली डिजाइन ऐसे बनाएं

आटे को बेलकर डिजाइन बनाएं, बीच में स्टफिंग रखें और किनारों को अच्छी तरह बंद करके लंबा समोसा तैयार करें।

धीमी आंच पर तलें कुरकुरा समोसा

मीडियम गर्म तेल में समोसे डालें और धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तलें। इसी तरीके से मिलेगा एक्स्ट्रा क्रिस्पी स्वाद।

गरमा गरम ऐसे करें सर्व

हरी चटनी, इमली की चटनी या टोमैटो केचप के साथ परोसें। ऊपर से चाट मसाला और हरा धनिया डालकर स्वाद को और बढ़ाएं।

Next Story