NEET 2026 में AIR 2 हासिल करने वाले पंशुल बंसल ने 10वीं से ही तैयारी शुरू कर दी थी। जानिए उनकी सफलता के 7 ऐसे मंत्र जो हर नीट अभ्यर्थी के लिए प्रेरणा बन सकते हैं।
पंशुल बंसल ने बचपन में ही मेडिकल क्षेत्र चुन लिया था। सही लक्ष्य तय होने से उनकी तैयारी शुरू से ही सही दिशा में आगे बढ़ती रही।
10वीं के दौरान ही 11वीं की पढ़ाई शुरू करने से आगे का दबाव कम हुआ। 11वीं और 12वीं में उन्हें रिवीजन और कॉन्सेप्ट मजबूत करने का ज्यादा समय मिला।
बायोलॉजी की NCERT को उन्होंने कई बार पढ़ा। हर पैराग्राफ को परीक्षा के नजरिए से समझा और संभावित सवालों पर विशेष ध्यान दिया।
हर चैप्टर के व्यवस्थित नोट्स बनाए और अलग मिस्टेक कॉपी तैयार की। गलतियों को दोहराने से बचने की यही सबसे प्रभावी रणनीति रही।
नियमित मॉक टेस्ट से तैयारी का स्तर पता चलता रहा। दोस्तों के साथ सकारात्मक प्रतिस्पर्धा ने लगातार बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी।
पढ़ाई के तनाव को कम करने के लिए पंशुल बैडमिंटन खेलते थे और पियानो बजाते थे। सोशल मीडिया से दूरी बनाकर उन्होंने पूरा फोकस अपने लक्ष्य पर रखा।