क्या भारत में नहीं आएगा OnePlus 16, रिपोर्ट ने बढ़ाई फैंस की टेंशन

OnePlus 16 की भारत लॉन्चिंग को लेकर बड़ा दावा सामने आया है। जानिए रिपोर्ट में क्या कहा गया और कंपनी का अब तक क्या रुख है।

OnePlus 16 पर बड़ा दावा

रिपोर्ट्स के मुताबिक OnePlus 16 को भारत में लॉन्च नहीं किया जाएगा। हालांकि कंपनी ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

फैंस के लिए बड़ा झटका

अगर यह दावा सही साबित होता है तो OnePlus की नंबर सीरीज पसंद करने वाले भारतीय फैंस को बड़ा झटका लग सकता है।

Oppo का फ्लैगशिप भी बाहर

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि Oppo Find X10 Ultra भी भारतीय बाजार में लॉन्च नहीं हो सकता है। फिलहाल कंपनी की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

भारत छोड़ने की खबरों पर क्या सच

पहले भारत से कारोबार समेटने की खबरें आई थीं, लेकिन OnePlus ने इन्हें गलत बताते हुए साफ कहा था कि भारत में उसका कामकाज जारी रहेगा।

अब मिड रेंज पर ज्यादा फोकस

OnePlus ने भारत में नई N सीरीज की शुरुआत की है। इससे संकेत मिलते हैं कि कंपनी फिलहाल मिड रेंज और मिड प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर ज्यादा ध्यान दे रही है।

लीक फीचर्स ने बढ़ाया उत्साह

रिपोर्ट्स के अनुसार OnePlus 16 में 2nm प्रोसेसर, 185Hz डिस्प्ले, करीब 9000mAh बैटरी और 200MP टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। चीन में इसकी लॉन्चिंग साल 2026 की चौथी तिमाही में होने की उम्मीद है।

Next Story