अगर आप घर पर रेस्टोरेंट जैसा चिकन यखनी पुलाव बनाना चाहते हैं, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें। हर दाना रहेगा खिला-खिला और स्वाद होगा लाजवाब।
चिकन को साबुत मसालों के साथ पकाकर तैयार की गई यखनी में चावल पकते हैं। यही इसे साधारण पुलाव से ज्यादा स्वादिष्ट और खुशबूदार बनाता है।
चिकन को प्याज, अदरक, लहसुन और साबुत मसालों के साथ अच्छी तरह पकाएं। तैयार शोरबे को छानकर अलग रखें, यही पुलाव का असली स्वाद देगा।
अच्छी क्वालिटी के बासमती चावल को धोकर 30 मिनट तक भिगो दें। इससे पकने के बाद हर दाना लंबा और अलग-अलग रहेगा।
घी में प्याज को सुनहरा होने तक भूनें। फिर पका हुआ चिकन, चावल और हल्का गरम मसाला डालकर धीरे-धीरे मिलाएं ताकि चावल टूटें नहीं।
यखनी डालकर पहले तेज आंच पर उबाल लें। फिर धीमी आंच पर 10 से 15 मिनट दम दें ताकि हर दाना स्वाद और खुशबू से भर जाए।
पुलाव को हरा धनिया, पुदीना और नींबू के रस से गार्निश करें। बूंदी रायता, सलाद या हरी चटनी के साथ परोसें और ढाबे जैसा स्वाद घर पर ही पाएं।