दुल्हनों के लिए 6 स्टनिंग बैंगल्स सेट, लहंगे के साथ ट्राई करें और पाएं रॉयल ब्राइडल लुक

ब्राइडल लुक में चूड़ियां और कंगन हाथों की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देते हैं। अगर आप भी अपने लहंगे के साथ कुछ ट्रेंडी और रॉयल ट्राई करना चाहती हैं, तो ये 6 बैंगल्स सेट आइडियाज जरूर देखें।

स्टोन वाली चूड़ियों संग कुंदन कंगन

दो शेड की स्टोन वाली कांच की चूड़ियों को कुंदन कंगन के साथ पेयर करें। यह कॉम्बिनेशन ट्रेडिशनल लुक में मॉडर्न और रिच फील जोड़ता है।

दो शेड की चूड़ियों का ट्रेंड

लहंगे के कलर कॉम्बिनेशन से मैच करती दो शेड की चूड़ियां चुनें। इनके साथ पर्ल और स्टोन वर्क वाले कंगन पहनकर लुक को और खूबसूरत बनाएं।

प्लेन चूड़ियों में कलरफुल ट्विस्ट

लाल और हरे जैसे ट्रेडिशनल रंगों से हटकर पिंक, ब्लू या दूसरे वाइब्रेंट शेड्स की प्लेन चूड़ियां ट्राई करें। पर्ल और कलरफुल स्टोन वाले कंगन इन्हें क्लासी टच देंगे।

चौड़े कंगनों से बनाएं रॉयल सेट

ग्रीन, पिंक और गोल्डन स्टोन से सजे चौड़े कुंदन कंगनों का कॉम्बिनेशन चुनें। तीन से चार स्टेटमेंट कंगन बिना चूड़ियों के भी हाथों को रॉयल लुक दे सकते हैं।

मॉडर्न ब्राइडल लुक के लिए सिर्फ कंगन

पेस्टल लहंगे या साड़ी के साथ सिर्फ कुंदन या पर्ल डिटेल वाले कंगन पहनें। यह मिनिमल स्टाइल मॉडर्न ब्राइडल लुक को खूबसूरती से कॉम्प्लिमेंट करता है।

कुंदन कंगनों से पाएं शाही टच

गोल्डन ब्राइडल लुक के साथ कुंदन कंगनों का मोनोक्रोम सेट शानदार लगेगा। बीच में चौड़ा कंगन और दोनों तरफ मैचिंग कंगन पहनकर रॉयल फिनिश पाएं।

Next Story