धरती की जन्नत हैं ये 6 खूबसूरत गांव, नजारे देखकर रह जाएंगे हैरान

दुनिया के कोने-कोने में बसे ये खूबसूरत गांव किसी सपनों की दुनिया से कम नहीं हैं। शांत झीलों, पहाड़ों और मनमोहक नजारों से भरपूर ये जगहें सुकून का एहसास कराती हैं।

हॉलस्टैट का जादुई नजारा

ऑस्ट्रिया का हॉलस्टैट अपनी खूबसूरत झील, पहाड़ों और रंगीन घरों के लिए मशहूर है। यह गांव किसी परफेक्ट पेंटिंग जैसा नजर आता है।

नावों वाला शांत गांव गीथोर्न

नीदरलैंड का गीथोर्न एक अनोखा कार-फ्री गांव है। यहां नहरें, लकड़ी के पुल और नावों का सफर इसे बेहद खास बनाते हैं।

ओइया का खूबसूरत सूर्यास्त

ग्रीस के सेंटोरिनी द्वीप पर बसा ओइया अपने सफेद घरों और नीले गुंबदों के लिए जाना जाता है। यहां का सनसेट दुनिया भर में मशहूर है।

बिबरी की कहानी जैसे गलियां

इंग्लैंड का बिबरी अपने शहद रंग के पत्थरों से बने घरों और शांत नदी के लिए प्रसिद्ध है। फोटोग्राफी लवर्स के लिए यह जगह किसी सपने जैसी है।

रेइन में प्रकृति का चमत्कार

नॉर्वे का रेइन समुद्र, पहाड़ों और लाल रंग के पारंपरिक घरों के शानदार मेल के लिए जाना जाता है। यहां नॉर्दर्न लाइट्स का नजारा बेहद अद्भुत होता है।

शिराकावा-गो की परी कथा जैसी दुनिया

जापान का शिराकावा-गो अपने पारंपरिक छत वाले घरों और बर्फीले नजारों के लिए मशहूर है। यूनेस्को की विश्व धरोहर यह गांव किसी फेयरी टेल जैसा लगता है।

Next Story