सावन स्पेशल: आलता के 6 खूबसूरत डिजाइन से पूरा करें सोलह शृंगार

सावन में सुहागिनों का श्रृंगार और भी खास हो जाता है। चूड़ी, बिंदी और मेहंदी के साथ पैरों में आलता लगाकर पाएं ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक। देखें 6 लेटेस्ट आलता डिजाइन।

सोलह शृंगार में आलता की खास जगह

सावन और तीज जैसे त्योहारों पर आलता सुहागिनों के श्रृंगार को पूरा करता है। लाल रंग के ये डिजाइन पैरों की खूबसूरती बढ़ाते हैं।

कमल डिजाइन से पाएं एलिगेंट लुक

लोटस मोटिफ वाला आलता डिजाइन ट्रेडिशनल लुक में खूबसूरत टच जोड़ता है। पायल और साड़ी के साथ यह डिजाइन बेहद आकर्षक लगता है।

बेल पैटर्न का क्लासिक अंदाज

बेल डिजाइन वाला आलता पैरों को अलग और खूबसूरत लुक देता है। यह साड़ी और सिल्वर पायल के साथ शानदार लगता है।

मिनिमल सर्कल डिजाइन है ट्रेंड में

अगर आपको सिंपल और मॉडर्न स्टाइल पसंद है, तो सर्कल पैटर्न वाला आलता डिजाइन परफेक्ट विकल्प है। सफेद डॉट्स इसे और खास बनाते हैं।

गोल बिंदी डिजाइन से बढ़ाएं सुंदरता

आसान और आकर्षक गोल बिंदी वाला आलता डिजाइन कम मेहनत में खूबसूरत लुक देता है। इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है।

बॉर्डर और सिंपल डिजाइन का ट्रेंड

स्कैलप बॉर्डर और सिंपल लाइन वाला आलता डिजाइन मिनिमल पसंद करने वाली महिलाओं के लिए शानदार विकल्प है।

Next Story