आंध्र प्रदेश के भोगपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का पीएम मोदी ने उद्घाटन कर दिया है। जानिए इस नए एयरपोर्ट की खासियत, फ्लाइट शुरू होने की तारीख और इससे जुड़ी बड़ी बातें।
भोगपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 अगस्त को उद्घाटन किया। यह राज्य का सातवां एयरपोर्ट है।
भोगपुरम एयरपोर्ट से 17 अगस्त 2026 से कमर्शियल फ्लाइट ऑपरेशन शुरू होंगे। इसके बाद कई उड़ानें विशाखापत्तनम एयरपोर्ट से यहां शिफ्ट होंगी।
नए एयरपोर्ट के शुरू होने के साथ विशाखापत्तनम एयरपोर्ट के सिविल एन्क्लेव से तय कमर्शियल उड़ानें बंद हो जाएंगी।
भोगपुरम एयरपोर्ट रणनीतिक रूप से भी अहम है। यहां आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर कनेक्टिविटी विकसित की गई है।
इस प्रोजेक्ट के लिए जमीन देने वाले किसानों और जमीन मालिकों को सम्मानित किया जाएगा। उन्हें एक बार मुफ्त हवाई यात्रा का अवसर भी मिलेगा।
अल्लूरी सीताराम राजू इंटरनेशनल एयरपोर्ट राज्य के विकास, पर्यटन और व्यापार को नई रफ्तार देने में मदद करेगा।