दिल्ली सिर्फ राजधानी नहीं, बल्कि सदियों के इतिहास और शानदार वास्तुकला का खजाना है। अगर दिल्ली घूमने जा रहे हैं, तो इन 5 खास जगहों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें।
दिल्ली में इतिहास, संस्कृति और खूबसूरती का अनोखा मेल देखने को मिलता है। इन 5 जगहों के बिना आपका दिल्ली ट्रिप अधूरा माना जाएगा।
प्रथम विश्व युद्ध में शहीद भारतीय सैनिकों की याद में बना इंडिया गेट दिल्ली की पहचान है। शाम के वक्त यहां की रोशनी और आसपास का माहौल बेहद शानदार लगता है।
यूनेस्को विश्व धरोहर हुमायूं का मकबरा अपनी भव्य मुगल वास्तुकला और चारबाग शैली के लिए मशहूर है। माना जाता है कि इसकी वास्तुकला ने ताजमहल को भी प्रेरित किया।
महरौली की कुतुब मीनार दिल्ली की सबसे प्रसिद्ध ऐतिहासिक धरोहरों में से एक है। इसके परिसर में प्राचीन लौह स्तंभ और कई शानदार ऐतिहासिक अवशेष भी मौजूद हैं।
यमुना किनारे स्थित अक्षरधाम मंदिर भारतीय संस्कृति और शानदार वास्तुकला का अद्भुत उदाहरण है। यहां फाउंटेन शो, सांस्कृतिक प्रदर्शनियां और अन्य आकर्षण पर्यटकों को खूब पसंद आते हैं।
लोधी गार्डन हरियाली, ऐतिहासिक मकबरों और शांत माहौल का खूबसूरत मेल है। दिल्ली की भागदौड़ से ब्रेक लेने और पिकनिक के लिए यह शानदार जगह है।