इस 15 अगस्त देशभक्ति के साथ दिखना है स्टाइलिश? तिरंगे की चूड़ियों से लेकर दुपट्टे और नेल आर्ट तक, ट्राई करें ये 6 आसान आइडियाज।
सफेद सूट या साड़ी के साथ केसरिया, सफेद और हरे रंग की चूड़ियां पहनें। सिंपल लुक में भी तुरंत देशभक्ति वाला टच आ जाएगा।
तिरंगे वाली चूड़ियां नहीं हैं तो लाल, पीली और हरी चूड़ियों को मिक्स करके नया सेट बनाएं। इसे तिरंगा आउटफिट के साथ पेयर करें।
सफेद कुर्ते के साथ तिरंगे रंगों वाला दुपट्टा कैरी करें। यह आसान स्टाइलिंग आइडिया आपके लुक को मिनटों में 15 अगस्त रेडी बना देगा।
सफेद कुर्ता और प्लाजो के साथ प्लेन केसरिया दुपट्टा पहनें। ऑफिस या कॉलेज के लिए यह सिंपल और एलिगेंट कॉम्बिनेशन शानदार रहेगा।
तिरंगे रंगों वाली साड़ी को स्टाइलिश ब्लाउज और छोटे फ्लैग ब्रोच के साथ पेयर करें। चाहें तो तिरंगा नेलपेंट या फेस आर्ट से लुक को और खास बनाएं।
बच्चों को सफेद आउटफिट पहनाकर तिरंगे रिस्ट बैंड, रिबन या हेयर क्लिप से स्टाइल करें। कम मेहनत में उनका लुक 15 अगस्त के लिए तैयार हो जाएगा।